आज हम आपको एक ऐसे तानाशाह के बारे में बताएंगे, जिसकी शुरुआत तो इंकलाबी नेता के तौर पर हुई थी, लेकिन बाद में कई लोग उसे सनकी तानाशाह मानने लगे। इस दौरान कई लोगों ने उसकी मौत पर जश्न भी मनाया था। इस शासक का नाम था, जोसेफ स्टालिन। बेहद गरीब परिवार में जन्में स्टालिन का जन्म 1879 आज ही के दिन जॉर्जिया के गोरी में हुआ था। बचपन में लोग उन्हें जोसेफ विसारियोनोविच जुगाशविली कहते थे। उस समय जार बादशाह जॉर्जिया का शासक हुआ करता था। पिता जूते सिलने का काम करते थे, और मां घरों में कपड़े धोने का काम करती थीं।

मार्क्स की किताबें पढ़ने वाले स्टालिन को उनकी मां पादरी बनाना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने उसे साल 1895 में पादरी बनने की पढ़ाई करने के लिए जॉर्जिया की राजधानी तिब्लिस भेजा। यहां स्टालिन एक समाजवादी संगठन से जुड़ गया। 1899 में उन्हें धार्मिक स्कूल से बाहर कर दिया गया। तिब्लिस के मौसम विभाग में कर्मचारी स्टालिन रूसी साम्राज्य के खिलाफ लगातार बगावती तेवर अपनाए रहे और प्रोटेस्ट करते रहे। स्टालिन की हरकतों का जॉर्जिया की पुलिस को पता चल गया था। वह अंडरग्राउंड हो गए और कुछ वक्त बाद बोल्शेविक पार्टी ज्वॉइन कर ली।

1905 में पहली बार उन्होंने गुरिल्ला युद्ध में हिस्सा लिया। 1906 में शादी की, लेकिन एक साल बाद ही उनकी पत्नी की मौत हो गई। 1907 में वह पूरी तरह रूसी क्रांति में शामिल हो गए। 1917 में कम्युनिस्ट क्रांति कामयाब हुई और लेनिन का शासन शुरू हुआ। इस क्रांति में अहम रोल निभाने वाले स्टालिन को कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव बनाया गया। 1924 में लेनिन की मौत के बाद स्टालिन ने अपने आपको उनका वारिस घोषित किया। 1920 के आखिरी दशक तक वह सोवियत संघ का तानाशाह बन चुका था।

स्टालिन के आतंक की बात करें, तो इस बात से उसके तानाशाही रवैये को समझ सकते हैं कि जो भी उसका विरोध करता, वह उन्हें मरवा देता था। उसने पार्टी के सेंट्रल कमेटी के 93 सदस्य, सेना के 103 जनरल और 81 एडमिरल को मरवा दिया था। चलिये दोस्तों इतना ही…

आज हम आपको एक ऐसे तानाशाह के बारे में बताएंगे, जिसकी शुरुआत तो इंकलाबी नेता के तौर पर हुई थी, लेकिन अंत उसका एक सनकी तानाशाह के रूप में हुआ-
https://youtu.be/yyRV_5g2Hsg

वीडियो अच्छी लगे तो इसे Like और Share जरूर करें और अगर Quoraflix चैनल को Subscribe नहीं किया तो नीचे दिए 👇🏻  लिंक पर क्लिक करके या फिर यूट्यूब एप्प पर Quoraflix सर्च करके अभी कर लें:
https://www.youtube.com/Quoraflix

हमारे एंड्रॉयड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://play.google.com/store/apps/details?id=quoraflix.alitube

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here